FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे लगने वाले गढ़-गंगा मेले की तैयारियां जिला प्रशासन व पुलिस ने शुरु कर दी है। यह मेला 29 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक गंगा किनारे लगेगा और मुख्य स्नान 8 नवम्बर का है। कोरोना काल के बाद इस बार मेले में कम से कम 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना है।
गढ़-गंगा मेला उत्तरी भारत का प्रमुख मेला है, जो अनेकात मे एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा भारतीय व सनातन संस्कृति का परिचायक है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात व राजस्थान से बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु आते है। इस दिन बहुत से श्रद्धालु स्नान कर लौट जाते है, तो अनेक श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले पितरों की आत्म शांति के लिए गंगा में दीप दान व पिंडदान करते है।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554
























