👁 0 views Views
हापुड़ में मिस इंडिया शराब कौन बिकवा रहा है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण व कमजोर वर्ग के इलाकों से पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे अवैध शराब के धंधेबाजों से यह रहस्योद्घाटन हो रहा है कि मिस इंडिया मार्का के कारोबारी ने अवैध रुप से जनपद मे जगह-जगह सब डीलर नियुक्त कर रखे है।
जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अवैध शराब के धंधेबाजों से शराब व कार्रवाई पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो रहा है कि पुलिस ने ज्यादातर मिस इंडिया मार्का शराब के पव्वे बरामद किए है औऱ अवैध रुप से इन पव्वों की बिक्री हो रही है। अब पुलिस को यह पता करने की जरुरत है कि जनपद में जगह-जगह मिस इंडिया मार्का शराब की बिक्री करा रहा है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर





























