
डासना जेल से विजेंद्र हुड्डा को भगाने के लिए पुलिसवाले कहां से लाए थे फर्जी कोर्ट का आदेश? जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी डिग्री के मामले में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद विजेंद्र हुड्डा की पुलिसकर्मियों से कितनी नजदीकी है, इसका पता शनिवार को तब चला जब दो पुलिसकर्मी फर्जी आदेश लेकर डासना जेल पहुंचे और विजेंद्र हुड्डा के साथ-साथ एक अन्य कैदी को ले जाने पर पड़े रहे। हालांकि मामले का पर्दाफाश होने पर दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कांस्टेबलों ने विजेंद्र हुड्डा समेत दो कैदियों को भगाने के लिए फर्जी आदेश कहां से प्राप्त किया। इसकी जांच जारी है… यह भी बात सामने आ रही है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने कैदियों को भगाने में उनसे पैसे लिए थे?
जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय के मालिक विजेंद्र हुड्डा समेत कई को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था जिन्हें फर्जी डिग्रियों, मार्कशीट, प्रपत्र के मामले में जेल भेजा था। विजेंद्र हुड्डा बाहर आने के लिए झटपटा रहा है। फर्जीवाड़ी का मास्टरमाइंड विजेंद्र हुड्डा इन दिनों जेल में बेहद परेशान है जो एक बड़े साम्राज्य का मालिक है। विजेंद्र हुड्डा बाइक बोट घोटाले से चर्चाओं में आया। विजेंद्र हुड्डा फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।
हद तो तब हो गई जब गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात मुजफ्फरनगर के 2015 बैच का 31 वर्षीय कांस्टेबल राहुल और 2016 बैच का बुलंदशहर का 28 वर्षीय कांस्टेबल सचिन फर्जी आदेश लेकर विजेंद्र हुड्डा और एक अन्य कैदी वंश को छुड़ाने की कोशिश के लिए पहुंचे। दोनों ही कैदी जालसाजी, डकैती और हत्या के प्रयासों आदि मामलों में जेल में बंद है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों कांस्टेबलों के पास कैदियों के ट्रांसफर के लिए कोई आधिकारिक आदेश नहीं था। वह शनिवार को जेल पहुंचे और दोनों कैदियों की हिरासत की मांग की। अदालत के आदेश की एक प्रति थी जिसमें उस दिन पेश किए जाने वाले छह कैदियों का जिक्र था। हालांकि आरोपी कांस्टेबल केवल दो कैदियों को ले जाने पर अड़े रहे जिससे जेल अधिकारियों का संदेह बढ़ गया। गाजियाबाद पुलिस लाइन से सत्यापन करने पर पता चला कि उस दिन किसी कैदी की पेशी निर्धारित नहीं थी और किसी भी पुलिसकर्मी को आधिकारिक तौर पर डासना जेल नहीं भेजा गया था। बाद में कवि नगर पुलिस ने जांच के आधार पर दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। विभाग यह पता लग रहा है कि आखिर जाली आदेश कैसे प्राप्त हुए?
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020



























