
महिला से दुष्कर्म करने वाला होमगार्ड कब होगा गिरफ्तार?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की महिला के साथ मांग में सिंदूर लगाकर दुष्कर्म करने वाले होमगार्ड की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के चक्कर काट रही है। पीड़िता का कहना है कि अभी तक होमगार्ड को गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला पिछले एक हफ्ते से थाने के चक्कर काट रही है।
पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। डायल 112 पर तैनात होमगार्ड अमित कुमार ने मामले का निस्तारण कराया था। उसके बाद आरोपी होमगार्ड ने महिला से फोन पर बातचीत शुरू कर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद पीड़िता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक की शरण में पहुंची तो कप्तान के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के चक्कर काट रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























