
👁 66 views Views
जब सपा नेत्री भावुक हो उठी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सपा की गढ़मुक्तेश्वर के गांव भदस्याना में आयोजित पीडीए पंचायत में सपा नेत्री नैना सिंह गुर्जर इतनी भावुक हो गई थी जब महिलाओं ने गले मिलकर व हाथ उठाकर सपा नेत्री को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।
सपा नेत्री नैना सिंह गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
सभा में रिजवान एडवोकेट, आस मोहम्मद, साजिद आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























