हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यह तस्वीर है हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट की… जो अपने आप में काफी कुछ बता रही है। गाल पर हाथ रख रेस्टोरेंट कर्मचारी, मुंह छिपा कर भागते जोड़े और वर्दी पहने पुलिसकर्मी… शायद काफी कुछ आप समझ गए होंगे। हालांकि हापुड़ के कप्तान अभिषेक वर्मा ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने, अभद्र व्यवहार करने और थप्पड़ मारने के मामले में पहले ही दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए दरोगा का नाम नसीम अहमद है जो कि केशव नगर चौकी का प्रभारी था।
सीसीटीवी के अनुसार दरोगा नसीम अहमद जब मोदीनगर रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में दाखिल हुए तो उन्होंने कर्मचारियों से कुछ सवाल पूछे। कर्मचारियों ने कहा कि अंदर बैठे ग्राहक पिज़्ज़ा खा रहे हैं। रेस्टोरेंट में प्रवेश करते ही डला पर्दा देख दरोगा कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाता है। अंदर जाते ही वह जोड़ों को देखकर आग बबूला हो जाता है। इसके बाद बाहर आकर वह होटल कर्मचारियों पर थप्पड़ बरसता है और वहां बैठे जोड़ों को भी भगा देता है जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























