दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर दूसरे युवक को बनाया दूल्हा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  बारात लेकर गाजियाबाद से हापुड़ आ रहे एक दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे युवक को दूल्हा बना कर दुल्हन की शादी कराई गई। दोनों परिजनों की आपसी रजामंदी से समझौता हो गया है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के भाटी मोड़ के पास रहने वाले एक युवक की शादी हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ तय हुई थी। 27 नवंबर को युवती पक्ष के लोग गाजियाबाद पहुंचे और सगाई की रस्में पूरी हुई। इसके बाद शुक्रवार को दुल्हन अपने दूल्हे की बारात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी लेकिन अचानक दूल्हे की तबियत बिगड़ गई।
तबीयत इस कदर बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आनन-फानन में दुल्हन के परिजन भी गाजियाबाद अस्पताल पहुंचे। वहीं मंडप में सन्नाटा पसर गया। शादी में मौजूद लोगों ने युवती का विवाह किसी अन्य युवक से कराने की सलाह दी। एक युवक को दूल्हा बनाकर युवती की शादी करा दी और युवक ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए और दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया। शनिवार को हापुड़ कोतवाली ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया जहां आपसी रजामंदी से समझौता हो गया।

जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!