
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पलवाड़ा चेक पोस्ट के पास अपहरण कर ले जाए जा रहे बाप-बेटे समेत चार को मुक्त करा कर शाहजहां पुलिस के हवाले कर दिया। अग्रिम कार्रवाई शाहजहांपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह है पूरा मामला:
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के बंधु त्यागी के पुत्र चंद्रोदय त्यागी की शादी नहीं हो पा रही थी। पुत्र का घर बसाने का सपना देख बंधु त्यागी लगातार प्रयास कर रहा था। कुछ दिन पहले उनका संपर्क शाहजहांपुर के तिलहर के सुभाष से हुआ। सुभाष ने चंद्रोदय की शादी अपनी पुत्री से करने का आश्वासन अपनी दिया और बदले में 1.20 लाख रुपए मांगे।
सुभाष ने बंधु त्यागी की मुलाकात पुत्र जगदीश, परिवार के छत्रपाल, धर्मपाल से कराई। चंद्रोदय की शादी तय होने पर बंधु त्यागी ने युवती के पिता सुभाष को रुपए दे दिए। शनिवार को शादी के लिए बंधु त्यागी अपने पुत्र चंद्रोदय, परिवार के नरेश और शैलेंद्र के साथ तिलहर पहुंचे जहां लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में देर रात दोनों पक्षों में जबरदस्त कहानी हुई और दुल्हन ना मिलने पर लड़के पक्ष ने लड़की के पिता सुभाष, भाई जगदीश, छत्रपाल और धर्मपाल को जबरन कार में बैठाया और गाड़ी आगे बढ़ाई। इसके बाद मामले की जानकारी शाहजहांपुर पुलिस को लगी तो उसने गाड़ी का पीछा किया। शाहजहांपुर पुलिस ने गढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दी। गढ़ पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया और अपहृतकर्ताओं को शाहजहांपुर पुलिस के हवाले कर चारों को बंधन मुक्त कराया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























