हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को भक्तों की आस्था के आगे हापुड़ पुलिस और अमरोहा पुलिस की व्यवस्था और सारे इंतजाम फेल हो गए। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई घंटे तक सड़कों पर जाम लगा रहा। इस बीच पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते हुए नजर आए।
बता दें कि रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में लाखों की संख्या में भक्त विभिन्न जनपदों, राज्यों से आए जो गंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठान कर वापस लौटने लगे। इसी बीच दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण जाम लग गया। अल्लाहबख्शपुर मोड़ और अमरोहा से गजरौला के काकाठेर तक दोनों साइड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की गति पर ब्रेक लगने से पुलिस के पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि पुराने पुल पर भी पार्किंग बनाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति पैदा होने पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। इस बीच वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। हालांकि कुछ देर बाद वैकल्पिक मार्ग जाम की चपेट में आ गए जिसके पश्चात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























