हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की ततारपुर पुलिस चौकी के परिसर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमें लोगों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बता दें कि नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और पुलिस को मामले से तुरंत अवगत कराएं। बैठक में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनी सिंह, ततारपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार, भीम नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद परवेज, दोयमी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार आदि पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की जिसमें यशवीर सिंह, प्रधान शाने आलम, प्रधान उस्मान, फिरोज मलिक, नीरज अग्रवाल, शौकीन, जहीर आदि उपस्थित रहे।
























