
बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से नाराज किशोरी के भाई ने युवक पर बालकटी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी शुक्रवार को चारा लेने जंगल जा रही थी। इसी बीच जैसे ही वह जंगल में पहुंची तो गांव के एक युवक ने उसे खेत में खींचने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची और भाई को जानकारी दी। बहन के साथ हुई घटना से युवक आग बबूला हो गया और गन्ना काटने में काम आने वाली बलकटी लेकर युवक को तलाशने पहुंचा। कुछ देर में युवक गांव में खड़ा दिखाई दिया। इसके बाद लड़की के भाई ने युवक पर बलकटी से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन और पीठ पर गहरे घाव बन गए। शोर सुन कर लोगों को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846





























