
निजी पार्किंग में शराब पीने का विरोध किया तो कार सवारों ने पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चमरी में स्थित एक निजी पार्किंग में बीती रात घुसे कार सवार दबंगों ने गाड़ी में बैठकर शराब पी जिसका महिला गार्ड ने विरोध किया तो उसे उठाकर ले जाने की धमकी तक दी। बीच बचाव करने आए लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक के सिर पर आरोपियों ने टिफिन दे मारा जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार मामला बुधवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास का है। जब टाटा टियागो में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने निजी पार्किंग में बिना अनुमति गाड़ी खड़ी की और वाहन में बैठकर शराब पीने लगे। मौके पर मौजूद महिला गार्ड ने विरोध किया तो उससे अभद्रता की और गालियां दी। छेड़छाड़ करने की कोशिश की। तभी बीच बचाव करने आए अन्य लोगों को भी कार सवार दबंगों ने पीटा जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||

































