हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम बुधवार को हापुड़ के दौमी स्थित वृद्धाश्रम पहुंची औऱ वृद्धजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना।
एक वृद्धा की समस्या सुनकर जिलाधिकारी भावुक हो उठी और वृद्धा को लगे से लगाकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे एक-एक वृद्ध से मिली और उनकी परेशानियों को जाना। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धों ने ऐसा महसूस किया कि उनकी बेटी उनका हाल-चाल व स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके बीच पहुंची है। बुर्जुगों ने जिलाधिकारी को आशीर्वाद भी दिया।
वृद्धाश्रम में 48 पुरुष व 23 महिलाएं रहती है। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण भोजन, मच्छरदानी देने और पंखे-कूलर चलाने व जनरेटर की मदद से बिजली सप्लाई बनाए रखने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रबंधक रितिका अनुपस्थित पाई गई।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























