हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधापुर निवासी भरत सोनी पुत्र भगवान को हापुड़ के पुराना बाजार निवासी अंकुश उर्फ चिक्की पुत्र प्रमोद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20-20 ग्राम की नाजायज अफीम को बरामद किया था. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भरत सोनी और अंकुश की बाइक को डीआरडीओ कट के पास चेकिंग के लिए रोक लिया था. बाइक भरत सोनी चला रहा था जिसने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया था. हालांकि पीछे से आए ट्रैफिक की वजह से आरोपी मोटरसाइकिल को भगा नहीं सका. पुलिस ने शक होने पर जब घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल से अफीम बरामद की. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
वहीं विश्वसनीय सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह भी खुलासा हुआ है कि पुलिस ने एक जुलाई को जब दोनों को बाइक पर रोका था तो दोनों ने खुद ही यह स्वीकार किया कि उन्होंने लालच में यह अफीम ली है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























