👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों में आग लगने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आग की वजह से किसान की मेहनत जलकर राख हो रही है। इसी के साथ किसान को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई के जंगलों का है जहां शुक्रवार को किन्हीं कारणों से किसान की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
गांव दौताई के जंगलों में किन्हीं कारणों से फसलों में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी वजह से लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल और चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। फसल में आग लगती देख किसान की आंख से आंसू निकल आए। आग की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाने का प्रयास किया।






















