हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक आशिक ने युवती के होने वाले दूल्हे के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चस्पा कर दिया और अपनी हरकत का ट्रेलर दिखाते हुए उसने हवाई फायरिंग की। पेट्रोल से भरी बोतल घर में फेंकी जो फट गई। धमकी भरे नोटिस चस्पा किए और अपने साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल फरीदपुर में घरों के बाहर “यार डिफॉल्टर” ने पोस्टर चस्पा करते हुए दूल्हे को धमकी दी कि यदि दूल्हा बारात लाया तो वह जिन्दा नहीं बचेगा और बारात को श्मशान बना देगा।
धमकी भरे पोस्टर में यार डिफॉल्टर ने लिखा कि “दुल्हे राजा करिश्मा मेरी है. बरात लेकर मत आना नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा. बारात श्मशान बना दूंगा. जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खाली हो वही बरात में आए. अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं. बाकी फिल्म बरात में चलेगी.”
इस पोस्टर को चस्पा करने के पश्चात मजनू हवाई फायरिंग करता हुआ अपने साथियों के साथ भाग निकला। सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700




























