वैस्टर्न यू.पी. में रालोद हुआ और मजबूत












वैस्टर्न यू.पी. में रालोद हुआ और मजबूत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  वेस्टर्न यू.पी. में पुनः पैर जमाने मे जुटी राष्ट्रीय लोकदल ने जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव जीत कर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यह संदेश दिया हैकि वेस्टर्न यू.पी. में रालोद की बढ़ती ताकत को अब कोई नहीं रोक सकता।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में खेकड़ा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे मदन गोपाल कसाना उर्फ मदन भैया ने भाजपा की राजकुमीर सैनी को 22 हजार मतों से पराजित किया है।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा-रालोद गठबंदन की नींव और अधिक मजबूत हुई है। इस उपचुनाव को फतह करने के लिए रालोद जयंत चौधरी स्वयं खतौली मे डेरा डाले रहे और गांव-गांव जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया। सपा-रालोद गठबंधन को और मजबूत करने के लिए जयंत चौधरी ने भीम आर्मी पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद का भी साथ लिया। चंद्रशेखर आजाद ने भी पूरी तरह रालोद का साथ दिया। जयंत चौधरी, जद यू के वरिष्ठ नेता के.सी त्यागी का साथ लेना न भूले। सपा-रालोद-भीम आर्मी-त्यागी समाज की एक जुटता ने भाजपा को पटखनी दिला दी।

इस चुनाव मे यह संकेत मिल रहा है कि वेस्टर्न यूपी में दलित, मुस्लिम, जाट, त्यागी व गुर्जर समीकरण एक बार भी रालोद के पक्ष में जा रहा है जो भाजपा के लिए चुनौती बनेगा।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर










Related Posts

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

🔊 Listen to this बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खीचरा में गुरुवार की…

Read more

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

🔊 Listen to this ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्तहापुड, सूवि(ehapurnews.com):चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में उप संचालक चकबन्दी / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा दिनांक 27.02.2026 को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

तीन दिन पुराना शव ई-रिक्शा से बरामद

तीन दिन पुराना शव ई-रिक्शा से बरामद

हापुड़: परीक्षा देकर कर लौट रहे 12वीं के छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़: परीक्षा देकर कर लौट रहे 12वीं के छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

200 छात्रों को पाठन सामग्री वितरित की

200 छात्रों को पाठन सामग्री वितरित की
error: Content is protected !!