
वैलनेस अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील, चिकित्सक व स्टाफ फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल में हुई महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ओटी को सील कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल को नोटिस भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि संपर्क करने के बावजूद भी अस्पताल का स्टाफ नहीं मिला। ऐसे में कार्रवाई की गई है।
29 जुलाई को गांव बदनौली निवासी मेघा पत्नी जितेंद्र को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे वैलनेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां महिला की सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। शुक्रवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को रेफर कर दिया जहां महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन वेलनेस अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी जिसने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल अस्पताल के ओटी को सील कर दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























