
वैलनेस अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में, प्रसूता की मौत पर हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में थाने के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल एक बार फिर से चर्चाओं में है। वैलनेस अस्पताल में डिलीवरी के दो दिन पश्चात जच्चा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के टांकों से रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। शुक्रवार की सुबह मेघा की तबीयत फिर से बिगड़ गई और पुनः रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सकों से मेघा के परिजनों ने किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर करने को कहा जिसके बाद परिजन मेघा को मेरठ के अस्पताल ले गए लेकिन शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे उपचार के दौरान मेघा ने दम तोड़ दिया जिससे आहत ससुराल व मायके पक्ष के लोगों ने वैलनेस अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन डेढ़ घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस दौरान चिकित्सक और कर्मचारी भी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया।
गांव बदनौली की मढ़ेया के कृष्ण की बेटी मेघा ने गांव बदनौली के जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था। 29 जुलाई की शाम जितेंद्र ने गर्भवती पत्नी मेघा को प्रसव के लिए हापुड़ के वैलनेस अस्पताल में भर्ती कराया। 29 जुलाई की देर रात ऑपरेशन से मेघा ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा के टांकों से रक्तस्राव शुरू हो गया। उन्होंने चिकित्सकों से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने उपचार दिया लेकिन शुक्रवार की सुबह पुन: तबीयत बिगड़ गई और रक्तस्राव दोबारा शुरू हो गया। मेघा के पति जितेंद्र ने चिकित्सकों से मेघा को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने के लिए कहा। इसके बाद परिजन मेघा को मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शाम करीब 5:30 बजे उपचार के दौरान मेघा ने दम तोड़ दिया। मेघा की मौत की खबर सुनने पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और वह वेलनेस अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























