निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं










हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं के आवेदन पूर्णतः जन सुविधा केन्द्रों एवं ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायक तथा ओपन पोर्टल से किए जाने की सुविधा की गई है। श्रम कार्यालय से पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजन के आवेदन नहीं किये जाते है। विभिन्न माध्यमों से एवं कुछ लाभार्थियों से विभाग को शिकायत प्राप्त हो रही है कि कुछ लोग श्रमिकों को विभाग से लाभ दिलाने के नाम पर आवेदन करवा रहे है तथा उसके एवज में पैसे ले रहे है।
उ०प्र०, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित समस्त योजनाएं पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क विभाग द्वारा नही लिया जाता है एवं समस्त योजनओं के आवेदन जन सुविधा केन्द्रों पंचायत सहायको एवं पब्लिक पोर्टल से पात्रतानुसार योजनान्तर्गत समस्त अभिलेख संलग्न करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है (समस्त जानकारी upbocw.in पर उपलब्ध है). कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन नही लिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति विभाग से लाभ / अनुदान दिलाने के नाम पर किसी से अनुचित मांग करता है, तो तत्काल आप सहायक श्रमायुक्त फोन नम्बर 9636611001 व श्रम प्रवर्तन अधकारी 6397506568 पर सम्पर्क कर सकते है। विभाग के नाम पर श्रमिकों से अनुचित मांग करने वाले एवं विभाग की छवि धूमिल करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

🔊 Listen to this अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलुलपुर गांव…

Read more

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

🔊 Listen to this हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के दस्तक देते ही नमकीन की मांग बढ़ जाती है और बेसन के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति
error: Content is protected !!