महाकुंभ में शिविर सेवा देने के बाद हापुड़ पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत










महाकुंभ में शिविर सेवा देने के बाद हापुड़ पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयागराज महाकुम्भ में एक महीने से अधिक समय तक लगातार शिविर सेवा देने के बाद भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय के हापुड़ लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। महासभा समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय के साथ-साथ संरक्षक, परामर्श मंडल व पदाधिकारीगणों ने जय महाकुम्भ, जय श्री राम, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ शंखवादन किया। पुष्पमाला माला पहनाकर स्वस्तिवाचन किया गया। महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया।

मुख्य संरक्षक अर्जुन प्रसाद वास्तोला व महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि संगठन के उत्कृष्ट प्रबंधन से भारत-नेपाल शिविर के द्वारा महाकुम्भ में देश विदेश के हज़ारों श्रद्धांलुओं को निःशुल्क सुविधा लाभ मिला, कर्तव्य निर्वहन द्वारा इनके त्याग, समर्पण के लिए हम सभी कृतज्ञ है। ऐसा कर्तव्य भाव रखने वाला बिरला ही कोई होता है।

जगद्गुरु स्वामी ऋषिपाल आनंद जी, पंडित ऋषि शर्मा आदि लोग व्यवस्था देख रहे हैं। पहले 15 फरवरी को शिविर का समापन होना था जिसे भारी भीड़ को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। शिविर में अनेक संतो का आशीर्वाद मिलता रहा। धर्माचार्य, शंकराचार्य जी, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति से लेकर आम श्रद्धालु लगातार आ रहे है और सभी को एक समान व्यवस्था दी जाती है। स्वागत करने वालों में परामर्श मंडल विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, लेखानिरीक्षक आचार्य देवी प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, मंत्री आचार्य गौरव कौशिक,प्रचार मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, मिडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री,महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित ब्रजेश कौशिक, पंडित पंकज पाण्डेय आदि रहे।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!