हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह कश्यप का मंगलवार को हापुड़ में सपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने सपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर अभी से डटने का आह्वाहन किया।
सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह कश्यप ने कहा कि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप आदि नेताओं के नेतृत्व में 11 अक्तूबर को सपा की सामाजिक न्याय यात्रा हापुड़ आएगी। इस न्याय यात्रा का उद्देश्य लोगों को सपा से जोड़ना है तथा सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना है। इस मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा, कविता शर्मा, नीरज कुमार, इंद्रजीत जयंत, संजू राणा आदि उपस्थित थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010





























