👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित मां चंडी मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई. छोटी मंडी से बड़ी मंडी, कसेरठ बाजार से होते हुए यात्रा चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया. बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए जिन्होंने मैया का गुणगान करते हुए पालकी यात्रा में हिस्सा लिया. भोर में ही चंडी जी की पालकी यात्रा निकाली गई जिसका भव्य स्वागत किया गया. भक्तों ने भक्ति भाव के साथ मां के दर्शन किए.
हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में शनिवार को निकली पालकी यात्रा में महंत रवींद्र पोपट, अखिल अग्रवाल, महेश टयाला, विनीत श्रद्धालु शामिल हुए.






























