👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक बुधवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री व भाजपा के नगर कार्यकारिणी सदस्य दीपक चंद्रा ने राज्यमंत्री का बुके व पार्टी का चिन्ह देकर स्वागत किया। बता दें कि हापुड़ पहुंचे दिनेश खटीक का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश खटीक ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के हित के लिए जितने अधिक कार्य किए हैं उतने पिछली सरकारों ने नहीं किए। उन्होंने मोदी और योगी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए कार्यान्वित योजनाओं को भी गिनाया।





























