हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा नाभिकीय तथा मूलकण भौतिकी विषय पर शनिवार को वेबीनार का आयोजन किया गया।
एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा नाभिकीय तथा मूलकण भौतिकी विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ0 सुबोध कुमार शर्मा द्वारा नाभिकीय भौतिकी तथा मूलकणों के महत्व को बताया गया। वेबीनार में एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
सौरभ धनेश्वरी ने सीपीटी प्रमेय, सुधांशु कुमार ने नाभिकीय क्षय,यश कुमार ने गामा किरणें, सोनाली शर्मा ने द्रव बूंद मॉडल, सलोनी शर्मा ने मूलकणों की अन्योन्य क्रियाएं ,
संध्या रानी ने विनिमय बल ,शिवानी ने बोहर व्हीलर सिद्धांत, राधिका अग्रवाल ने अर्ध मूलानुपाती द्रव्यमान सूत्र पर , दीपांशु शर्मा ने नाभिकीय बंधन ऊर्जा , इतिका सिंह ने मूल कण तथा उनके गुण, प्रीति शर्मा ने न्यूट्रॉन की निचली अवस्था शीर्षक पर,तथा कामना शर्मा ने न्यूट्रिनो तथा उसके गुण शीर्षक पर अपनी प्रस्तुति दी । डाॅ रिषिपाल सिंह, डॉ सतेन्द्र पाल सिंह ने छात्र -छात्राओं को शुभकामनाए दीं।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588































