हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक ऐसे ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, जहां उम्दा किस्म के तमंचे तैयार कर गुंडों को सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आठ तमंचे, 6 अधबने तमंचे तथा कारतूस व 13 नाल, तमंचे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए है। तमंचे बनाने का यह ठिकाना थाना हापुड़ देहात के गांव पीरनगर सूदना में एक घेर में चोरी-छिपे चल रहा था। अवैध तमंचों की यह फैक्टरी एक सप्ताह पहले ही स्थापित की गई थी।
पुलिस ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव बड़ला का फखरु हिस्ट्रीशीटर ह । फखरु ने गांव पीरनगर सूदना के किसान केशव त्यागी का घेर किराए पर लिया था। घेर में फखरु तमंचे तैयार कर गुंडो को बिक्री करता था। अवैध तमंचों के धंधे में किसान केशव त्यागी की भी संलिप्ता पाई गई है। पुलिस ने फखरु व केशव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने एक सटीक सूचना पर यह छापा मारी की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए धंधेबाजों ने पुलिस को बताया कि उनके ठिकाने पर उम्दा किस्म के तमंचे तैयार होते थे, जो गुंडों की पहली पसंद बने थे और वे एक तमंचा तीन-चार हजार रुपए में बेचते थे। अब तक वह पश्चिमी उत्तर में सैकड़ों तमंचे बेच चुके थे। पुलिस ने ठिकाने से 8 तमंचे 315 बोर, 6 अधबने तमंचे 315 बोर तथा औजार आदि बरामद किए है।





























