👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। बदमाशों पर यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई है। पुलिस के अनुसार गांव सलाई के मौसम व इकरार तथा घुंघराला के वसीम को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। आरोपियों पर आऱोप है कि आरोपी गैंग बना कर जनता में भय व आतंक पैदा कर अवैध धन अर्जित कर रहे थे। गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जिला प्रशासन व पुलिस को आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने का अधिकार है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























