👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनके निवास स्थान पुराना बाजार स्थित कानून गोयान में पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इकबाल हसन के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल हसन लंबे समय से बीमार चल रहे थे।वह 80वर्ष के थे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि इकबाल हसन सदैव कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे।श्रद्धांजलि देने वालों में खालिद खान, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, एजाज अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।





























