बार एसोसिएशन धौलाना के पूर्व अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बार एसोसिएशन धौलाना के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह उर्फ सोनू राणा के सीने में रविवार को अचानक दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि गांव ककराना निवासी 45 वर्षीय जसवीर सिंह रविवार की सुबह गाजियाबाद किसी कार्य से गए थे। इसी दौरान कार चलते समय अचानक उनके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। धौलाना तहसील में संचालित दीवानी फौजदारी राजस्व बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन धौलाना के अधिवक्ताओं ने उनकी मौत की सूचना पर सोमवार को संपूर्ण कलमबंदी की घोषणा की। इसके तहत में न्यायिक कार्य से लेकर बैनामा लेखन कार्य बंद रहेगा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























