भारत रत्न की घोषणा पर चौधरी साहब की जन्मस्थली नूरपुर में खुशी की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार द्वारा देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से उनकी जन्मस्थली गांव नूरपुर में हर्ष व खुशी का वातावरण है। जनपद हापुड़ के गांव नूरपुर में आज हर ग्रामीण के चेहरे पर खुशी के भाव है और वे भारत रत्न के लिए चौधरी साहब को हकदार बता रहे है और यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने जमकर दिवाली मनाई और आतिशबाजी छोड़ी। नीतिश चौधरी का कहना है कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों और गरीबों की भलाई तथा देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। ग्रामीणों ने परस्पर मिठाई खिलाई और गांव में मिठाई बांटी गई। ग्रामीण दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























