
इस जुगाड़ से होती है पानी की टंकी की सप्लाई, छिपा वाहन का नंबर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर पक्का बाग चौराहा और अतरपुरा चौराहा के बीच सवारी वाली ई-रिक्शा कमर्शियल वाहन के रूप में उपयोग होते हुए दिखाई दी। इस दौरान पैसेंजर ई-रिक्शा के पीछे पानी की खाली टंकी बांधकर एक चालक ले जाता हुआ दिखाई दिया। ई-रिक्शा की नंबर प्लेट ढक चुकी है। यदि ई-रिक्शा का नंबर देखना हो तो वह संभव नहीं है। ऐसे में मामले में यातायात पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए।
आपको बता दे कि हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें पैसेंजर ई-रिक्शा के पीछे पानी की टंकी बंधी हुई दिखाई दी। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसा होने पर जिम्मेदार कौन होगा? ई-रिक्शा का नंबर भी नहीं दिख रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























