हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में एक वाहन की टक्कर के बाद पानी की पाइपलाइन अचानक टूट गई जिससे सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी का प्रेशर इतना ज्यादा है कि इसने फव्वारे का रूप ले लिया। आसपास के क्षेत्रों की जल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए।
जानकारी के अनुसार संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में एक स्कूटी जा रही थी कि अचानक वह पानी की पाइपलाइन से टकरा गई। इसके बाद अचानक पानी के प्रेशर ने फव्वारे का रूप ले लिया। पीने का साफ पानी नाली में बहने लगा। पानी की बर्बादी देख आसपास मौजूद लोगों ने चिंता जाहिर की और विभाग से जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करने की मांग की।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























