👁 0 views Views
पानी की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, कई फीट ऊंचा फव्वारा बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में स्थित पानी की टंकी का पाइप अचानक फट गया जिसके चलते कई फीट ऊंचा फव्वारा बन गया और पानी की बर्बादी होने लगी। नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में पानी भर गया। संबंधित विभाग पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
मामला गुरुवार का है जब हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में पानी की टंकी का पाइप अचानक फट गया। इसके बाद काफी तेज प्रेशर से पानी कई फीट ऊंचा फव्वारा बन गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और संबंधित विभाग को सूचित किया। फिलहाल पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600


























