हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सूर्य विहार कॉलोनी के बाहर पाइपलाइन अचानक फट गई जिससे सैकडों लीटर साफ पानी बर्बाद हो गया। इस दौरान क्षेत्र की जल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। हालांकि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया।
रविवार की रात को सूर्य विहार कॉलोनी के बाहर किन्हीं कारणों से पाइपलाइन अचानक फट गई।इस दौरान आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पाइपलाइन को दुरुस्त किया और क्षेत्र की जलापूर्ति सुचारू हुई।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























