हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जलसंरक्षण की बेहतर रणनीति ना होने के चलते जनपद का जलस्तर पिछले 20 वर्षों में 100 फुट से ज्यादा गिर गया है।
जिस तरह जिले का जलस्तर कई फुट नीचे गिरा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि जलसंरक्षण की योजनाएं सिर्फ ठंडे बस्ते में ही है। साल-1998 में हापुड़ जिले का औसत जलस्तर 35 फुट पर था। साल-2003 में यह 49 फुट पर आ गया और अब यह 100 फुट से ज्यादा गिर चुका है। हापुड़, सिम्भावली तथा गढ़ ब्लाक का जलस्तर एक साल में ती फिट नीचे गिरा है और यह तीनों ब्लाक डार्क जोन में रखा गया है। वहीं धौलाना ब्लाक भी धीरे-धीरे डार्क जोन की और बढ़ रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320























