नगर पालिका की लापरवाही के कारण कई दिनों से बह रहा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद का विवादों से पुराना नाता है। कहीं नालों की सफाई नहीं होती तो कहीं नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारी पानी की बर्बादी का कारण बन जाते हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित बंद पेट्रोल पंप के बराबर में एक शौचालय लगाया गया था। शौचालय के लिए पानी की पाइपलाइन भी लगाई गई। कुछ दिन पहले रात के समय नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने शौचालय तो हटा दिया लेकिन पानी की पाइपलाइन को बंद नहीं किया जिसकी वजह से साफ पानी बर्बादी की भेंट चढ़ गया। ऐसे में लापरवाह नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शौचालय में साफ-सफाई बनी रहे इसके लिए पानी की पाइपलाइन लगाई गई थी। शौचालय तो हटा दिया लेकिन पानी की पाइपलाइन को ना तो हटाया और ना ही इसे बंद किया जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से साफ पानी नाली में बह रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों ने पानी की बर्बादी पर चिंता जाहिर की है और लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























