
👁 10 views Views
सीतादेई में तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में भरा पानी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में स्थित तालाब लबालब भर गया है। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पानी अब बस्ती में प्रवेश कर रहा है जिससे यहां की सड़क एवं नाली खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तालाब की सफाई की मांग की है। गांव में पानी भरने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























