हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में हुई बारिश ने अधिकारियों की कार्यशैली की पोलपट्टी खोलकर रख दी है। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण हापुड़ के थाना देहात देहात के सामने हाईवे पर सर्विस रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं पैदल जाने वाले लोग सवारी के इंतजार में दिखाई दिए। जगह-जगह जलभराव होने के कारण क्षेत्रवासी काफी ज्यादा परेशानी चल रहे हैं।
देहात थाने के सामने हाईवे पर सर्विस रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। जल भराव की वजह से यातायात भी अवरुद्ध हो गया। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और बारिश के दिनों में नालों की सफाई होनी चाहिए जिससे जल भराव की स्थिति पैदा ना हो।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























