हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार की शाम को हुई जोरदार बारिश के कारण हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हापुड़ की गढ़ रोड, अतरपुरा चौराहा, गोल मार्केट आदि क्षेत्रों में पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर की बारिश ने हापुड़ को लबालब कर दिया।
शनिवार को जनपद हापुड़ में हुई कुछ देर की जोरदार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हुई। जलभराव की वजह से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर नालों की सफाई की जाती तो शायद यह तस्वीर पैदा ना होती।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























