
वाटर कूलर उगल रहा गर्म पानी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आने की वजह से लोगों को मजबूरन गर्म पानी पीना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस वाटर कूलर को ठीक कराया जाए जिससे लोग गर्मी में ठंडा पानी पीकर थोड़ी राहत महसूस कर सकें। आपको बता दें कि पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में फरियादी व लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन वाटर कूलर खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यह वाटर कूलर की मशीन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























