गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पीएम को भेजा












हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव दयानतपुर निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव वनखंडा में स्थित नंगला मल शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्र लगा हुआ है जहां उसके पिता किरण पाल चौधरी चौकीदार के रूप में काम करते थे। शुक्रवार की देर शाम किरण पाल ड्यूटी करने के लिए घर से गन्ना क्रय केंद्र पर गए थे जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जब चौकीदार किरणपाल का शव देखा तो परिजनों को मामले से अवगत कराया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से जांच की मांग की है।

अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314 









Related Posts

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…

Read more

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

Read more

You Missed

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
error: Content is protected !!