👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के पास पिछले तीन-चार दिनों से पानी लीक हो रहा है जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया है और अभी भी यह बर्बादी जारी है। हापुड़ में मेरठ रोड और श्रीनगर में साफ पानी लगातार बह रहा है जिससे स्वच्छ जल नाली में जा रहा है। मेरठ रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के पास लज्जापुरी जाने वाले रास्ते पर यह बर्बादी हो रही है जो कि एक चिंता का विषय है।


























