👁 0 views Views
सट्टे का नम्बर लिख रहा था,पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने किठौर रोड पर स्थित बंधन फार्म हाउस के पास सट्टे का नम्बर लिख रहे एक सट्टेबाज को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 355 रूपए नकद,पैन व सट्टा पर्चा बरामद की है।पुलिस ने बताया कि
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी/सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जुआ व सट्टा की खाईबाडी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से नकदी व सट्टा पर्चा मिली है।आरोपी गांव असौडा की सैफी कालोनी का नौशाद है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































