पिस्टल लेकर घूम रहा था,पकड़ा गया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो एन एच -9 पर पिस्टल लेकर घूम रहा था।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान आपराधिक घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया , जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं ।आरोपी मोहन नगर कालोनी पिलखुआ का मोहित है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























