👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नयागांव में अवैध रुप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को बाइक व 25 पव्वे शराब के साथ आबकारी विभाग ने धर दबोचा। आरोपी यह शराब चुनाव में इस्तेमाल के लिए लेकर जा रहा था।
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे अपनी टीम के साथ थाना गांव गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव के जंगल में शराब के धंधेबाजों की तलाश में थे कि एक बाइक सवार ग्रामीण ऋषिपाल आबकारी टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने बिक से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965





























