
चेतावनी:शराब पीकर वाहन ड्राइव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हापुड जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों,महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार,मार्गों आदि में मद्यपान तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल लेवल को चेक किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,वर्ना पुलिस कडी कार्रवाई करेगी।पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























