भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला महासचिव चौधरी मनोज कुमार, सदस्य कमरूद्दीन मंसूरी विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पिंटू चौधरी, जिला सह प्रभारी लीमेश ठाकुर के द्वारा अपर कमिश्नर मेरठ शमशाद हुसैन से मुलाकात कर गढ़मुक्तेश्वर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन द्वारा अब तक कार्रवाई न करने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संयुक्त रूप से दोनों संगठन की तरफ से शिकायत पत्र सौंपा। अपर कमिश्नर मेरठ द्वारा मामले की जांच एडीएम हापुड़ को दी गई है। अपर कमिश्नर मेरठ द्वारा बताया गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी जो भी दोषी पाए जाएंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आजाद अधिकार सेना जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा द्वारा बताया गया इस मामले में हापुड़ जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई दोषियों के खिलाफ नहीं की गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है जिसमें एक प्राइवेट व्यक्ति लेखपाल की मौजूदगी में 500 रुपए की रिश्वत लेता है। उस समय कार्यालय में एक और प्राइवेट व्यक्ति बोतल लेकर खड़ा है। इतना गंभीर मामला होने पर भी प्रशासन कहीं ना कहीं दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों संगठन मिलकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 22 जनवरी के बाद भूख हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी हापुड़ जिला प्रशासन की होगी।

VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























