हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब के लुधियाना में आयोजित साफ क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र निवासी मनीष राणा ने नाम रोशन किया है जिन्होंने 10 किलोमीटर लंबी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि मनीष ने चैंपियनशिप में 29 मिनट 55 सेकंड में 10 किलोमीटर की लंबी दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान हासिल किया जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। मनीष कुमार राणा ने इससे पहले पटियाला में 7 दिसंबर साल 2022 को आयोजित 15 किलोमीटर लंबी दौड़ को 49 मिनट से भी कम समय में पूरा कर रजत पदक जीता था जिन्होंने 28 दिसंबर को लुधियाना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 10 किलोमीटर लंबी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है जिनका गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पिलखुवा के गांव कंदोला निवासी मनीष 11वीं कक्षा के छात्र हैं।






























