वॉर टाइम मॉकड्रिल: हापुड़ में बजा हवाई हमले का सायरन












वॉर टाइम मॉकड्रिल: हापुड़ में बजा हवाई हमले का सायरन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हवाई हमले का सायरन बजने पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि यह असली हवाई हमला नहीं बल्कि इस तरह के हमले से निपटने के लिए वॉर टाइम मॉकड्रिल थी। वॉर टाइम मॉकड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों जैसे: युद्ध, आतंकी हमले या अन्य गंभीर संकट से कैसे निपटा जाए इसके अभ्यास के लिए की गई। वॉर टाइम मॉकड्रिल से हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मरिनो कंपनी में की गई।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को तीन श्रमिकों के घायल होने की सूचना मिली तो उन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अधिकारियों ने सभी को इस तरह की स्थिति से कैसे निपटा जाए? इसके बारे में भी जागरूक किया। आपातकाल में लोग इस तरह की स्थिति से कैसे निपटे? इसके लिए ही वॉर टाइम मॉकड्रिल आयोजित की गई।

जैसे ही हमले का सायरन बजता है तो ब्लैकआउट कर दिया जाता है। लोग सुरक्षित स्थान पर जाकर सिर के पीछे दोनों हाथ रखकर जमीन पर उल्टे लेट जाते हैं।

ऐसी तस्वीर हापुड़ के मरीनो इंडस्ट्रीज में मॉक ड्रिल के दौरान दिखाई दी। सायरन बजने के दो मिनट बाद एक ट्रक में आग लगी और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। जैसे ही सायरन बजा तो सभी लोग सुरक्षित स्थान पर एकत्र हो गए। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। घायल मरीजों को जिला अस्पताल में लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के जरिए भर्ती कराया। एक मिनट के अंतराल पर तीनों का उपचार भी शुरू हो गया। हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए यह वॉर टाइम मॉकड्रिल आयोजित की गई है।

हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने सभी को जागरुक करते हुए बताया कि हवाई हमले के दौरान किस तरह उससे निपटना है?

हापुड़ के अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने अपनी टीम को निर्देश दिए कि इस तरह की प्रैक्टिस आए दिन करनी चाहिए जिससे आपातकाल में निपटने में आसानी हो। इसी दौरान उन्होंने कुछ सुधार के भी निर्देश लोगों को दिए।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!