हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एआरटीओ ऑफिस को स्थाई भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन तो मिल गई है लेकिन धनराशि अभी तक नहीं मिली। फिलहाल उप संभागीय परिवहन कार्यालय का स्थाई भवन मेरठ रोड पर है। जिला प्रशासन ने स्थाई भवन के निर्माण के लिए मेरठ रोड पर ही दो एकड़ सरकारी भूमि को चिन्हित किया था। इसके लिए प्रशासन द्वारा शासन को रिमाइंडर के लिए पत्र भी लिखा गया है। बजट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
हापुड़ में गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट, एक गिफ्ट FREE: 7817840559

























